Let’s travel together.

पाणिग्रहण जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार

0 137

– गढ़ी में भागवत कथा का आयोजन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सनातन संस्कृति में मनुष्य जीवन के लिए पाणिग्रहण महत्वपूर्ण संस्कार है। इस संस्कार की पूर्ति के लिए जीवन में शुद्धता, सात्विकता और संकल्प होना चाहिए। श्री कृष्ण के चरित्र से हमें पाणिग्रहण से सुखद वैवाहिक जीवन की सीख मिलती है।
यह बात नगर के तहसील के कस्बा गढ़ी में चल रही भागवत कथा में कथा प्रवक्ता पंडित कृष्णदत्त मिश्र महाराज ने कही। सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में श्री कृष्ण विवाह की लीला का मंचन हुआ। वहीं भागवत के महारास प्रसंग की चर्चा हुई। भगवान कृष्ण की महारास की लीलाओं पर रोचक कथाएं सुनाई। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद भक्ति कथा एवं संगीत पर नाच उठे तथा मंत्र मुग्ध हो गए।

सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच प्रवचन देते हुए पंडित कृष्णदत्त महाराज ने कहा कि वास्तव में भगवान कृष्ण मानवता की रक्षा के लिए हर काल में किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर आए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण ने भारत भूमि पर धर्म के माध्यम से मानव जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार पाणिग्रहण की शिक्षा दी है। भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए परिजनों की सहमति से वैवाहिक जीवन को स्वीकार करना चाहिए। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुकमणी के भाई रुक्मि ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था, लेकिन रुक्मणि ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल भगवान गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगी। इसलिए भगवान ने उनका वरण किया तथा नारी जाति को संरक्षण दिया। कथा में श्रीकृष्ण विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु प्रवचनों में शामिल हुए। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |     गुरू का जीवन समाज निर्माण का आधार -डा.व्ही.एस.सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811