Let’s travel together.

विश्व शांति के लिए लायंस क्लब मेंन ने प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना किए जत्थे

0 84

‌विदिशा। वर्तमान में जहां विश्व में जगह -जगह युद्ध चल रहे हैं एवं हमारे देश में भी यहां वहां छुटपुट उपद्रव होते रहते हैं। अतः विश्व शांति की भावना के साथ द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा महाकुंभ स्नान हेतु प्रयागराज के लिए लोगों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए लायन शाश्वत शर्मा के नेतृत्व में रवाना किया। ‌ लायंस मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ ही हमेशा धार्मिक सेवाओं में भी अग्रणी रहा है। वह जहां विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा में लगा रहता है। वहीं विश्व कल्याण की भावना के साथ आज उसने एक नया कदम उठाया है। अपने युवा, कर्मठ, सक्रिय लायन साथी ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा के नेतृत्व में एक ऐसे दल का गठन किया।

जो विश्व कल्याण एवं विश्व शांति की भावना के साथ महाकुंभ प्रयागराज में स्नान हेतु जाने के लिए तत्पर हो। ‌ लायंस क्लब अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू, लायन इंजीनियर अमित सनस, आदि विशेष रूप से उपस्थित पदाधिकारीयों ने हरि वृद्ध आश्रम पहुंचकर ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ स्नान में जाने वाले विशिष्ट यात्री लायन श्रीमती सुलेखा शर्मा, लायन विजय शर्मा, श्रीमती अर्पणा शर्मा, आरोही शर्मा, आराध्या शर्मा, शिवाय शर्मा सहित सभी लायंस साथियों का एवं अन्य लोगों का बहुत ही भावभीने, सुंदर, सरस वातावरण में फूल मालाओं से स्वागत किया। ‌ उपस्थित पदाधिकारीयों ने शब्द सुमन से भी आपका वंदन अभिनंदन किया एवं आपको शुभकामनाएं प्रदान की। इस मनोरम अवसर पर हरि वृद्ध आश्रम के स्टाफ एवं आसपास के कई लोगों ने जमकर फोटो खींचे एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811