Let’s travel together.

खाना बनाने को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष!दोनो गंभीर रूप से घायल

0 310

-एक भाई को सिलवानी अस्पताल दूसरे को रायसेन जिला अस्पताल भेजा

उवेश ख़ान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के सिलवानी के सांईखेड़ा गांव में दो सगे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया! मनीष भार्गव (40) और संदीप भार्गव (35) के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये झगड़ा छुरी और लोहे के तवे से हमले तक पहुंच जाएगा!

दोनों भाई खून से लथपथ हो गए, घर में चीख-पुकार मच गई! जैसे ही गांववालों को खबर लगी, तुरंत पुलिस को बुलाया गया. थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया. मनीष की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे रायसेन रेफर कर दिया गया!

ऐसा क्या हुआ कि दो सगे भाई जान के दुश्मन बन गए? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन गांव में इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811