कार्यकर्ताओ से घर घर जाकर कर रहे सम्पर्क
अनुराग शर्मा सीहोर
सबका साथ, सबका विकास यह जुमले राजनीति में भले ही नए हो, लेकिन भाजपा की परिपाटी में यह लंबे समय से शामिल हैं। भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा इसे सार्थक करते भी दिखाई दे रहे हैं। अध्यक्षीय दायित्व संभालने के बाद श्री मेवाड़ा लगातार कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क करने के साथ ही ऐसे परिवारों के बीच पहुंच रहे हैं, जिन्होंने भाजपा के संघर्षकाल में काम किया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के मुताबिक नवागत जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा हाल ही में वरिष्ठ नेता श्रीकिशन पचौरी एवं वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश मिश्रा के घर पहुंचे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुराने कार्यकर्ताओं ने यह कहना शुरू कर दिया है कि अब भाजपा अपने मूल कार्यकर्ताओं की पूछ परख करेगी। खास बात यह है कि संगठन विस्तार के पूर्व महत्वपूर्ण दायित्व भी अब उन पुराने घरानों को मिलने लगे हैं, जिसका कार्यकर्ता लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।