मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे पर सोमवार की सुबह 5 बजे बागरोद से भूसे भरकर भोपाल जा रही ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही बालमपुर चौराहे के पास पहुंची थी की ट्रैक्टर ट्राली लहराती हुई अचानक पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोगों ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ट्रैक्टर ड्राइवर इरशाद खान ने बताया कि हम तीन लोग बागरोद से भूसा लेकर ट्रैक्टर ट्राली से भोपाल जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बालमपुर चौराहे के पास पहुंची तो ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। मैंने काफी कोशिश की लेकिन इसके बावजूद भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गए। हम तीन लोगों ने ट्राली से कूद कर अपनी जान बचाई नहीं तो हम लोगों को चोट लग जाती।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रात दिन भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक हजारों की तादात में रोज निकलते हैं जिससे दुर्घटनाओं अंदेशा बना रहता है क्योंकि ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में ओवरलोड भूसा भरा रहता है जिससे दूसरे वाहन को ओवरटेक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले भी कई बार हाईवे पर गुस्से से भारी वाहन पलट चुके हैं।