Let’s travel together.

खेत पर काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट, चार घायल, ग्राम अमाझिर की घटना

0 185

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम अमाझिर में आज दोपहर दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई है। चार महिलाएं घायल हुई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम अमाझीर में रविवार की दोपहर खेत पर काम कर रही महिलाओ के साथ दबंगों ने मारपीट की है। बताया गया है कि यह महिलाएं अपने खेत पर कार्य कर रही थी, इसी दौरान दो दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों का कहना था कि इस जमीन पर वह कब्जा करना चाहते हैं और महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो महिलाओं के साथ मारपीट की।

ग्राम के सोनू वर्मा ने बताया की रेशम बाई, सोरम बाई को चोट आई और बिमला बाई, सीमा बाई से भी मारपीट की गई हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि वह अपने खेत पर कार्य कर रही थी, तभी ग्राम के कुछ लोग अन्य स्थानों से भी गुंडे बुलाकर खेत पर पहुंचे थे और उनके साथ का आकारण मारपीट करने लगे। महिलाएं अपनी खुद की जमीन पर कार्य कर रही थी, लेकिन दबंग चाहते थे कि वह वहां पर कार्य न करें और गुंडो को खेत पर कब्जा करने दे।मामले को लेकर पीड़ित पक्ष में थाने में शिकायत की है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |     उप मुख्यमंत्री ने जिला न्यायालय परिसर में किया विधि उद्यान तथा अस्पताल का लोकार्पण      |     उप मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद समारोह में दी कारगिल वीरों को श्रद्धाजलि      |     विधायक देवेंद्र जैन बोले -नर सेवा ही नारायण सेवा का अद्भुत उदाहरण है अपना घर आश्रम     |     जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी: पद्मश्री मोहन नागर       |     निर्माण कंपनी की लापरवाही से हादसों का हाईवे बना रायसेन–राहतगढ़ टू-लेन मार्ग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811