– जिले में चलाया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान
-43 दो पहिया वाहनों को किया थाने में खड़ा
-58 दो पहिया वाहनों पर की मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई
रायसेन। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु जिले के समस्त थानों को बिना नंबर प्लेट के दो पहिया वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया था। जो समसत थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग में 43 वाहनों मे रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट न होने के कारण थाने पर खड़ा किया गया एवं 58 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।रायसेन पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा