Let’s travel together.

पांच फरवरी को बसंत पंचमी, अबूझ मुहूर्त में गूंजेगी शहनाई,

0 114

वर्ष ऋतुराज बसंत के आगमन की सूचक बसंत पंचमी पर्व इस वर्ष 5 फरवरी यानी आगामी शनिवार को है। इस विशेष दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। यह दिन दोषमुक्त रहेगा। इसके चलते जिन जोड़ों के विवाह का मुहूर्त नहीं निकल रहा है, वह भी इस दिन शादी कर सकेंगे। मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य भी हो सकेंगे। वहीं, विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा इस दिन की जाती है। विद्यालयों में कोविड नियमों के चलते बिना विद्यार्थियों की उपस्थित के ही सिर्फ स्टाफ यह पूजन करेगा। इसके अलावा शहर भर के मंदिरों में भी माता सरस्वती की पूजा अर्चना होगी।

ज्योतिष शोध संस्थान ज्योतिषाचार्य हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी पर सिद्ध, साध्य और रवि योग के त्रिवेणी योग में ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाएगी। जो कार्य में शुभता और सिद्धि प्रदान करती है। अबूझ मुहूर्त के चलते शहर भर में अधिक विवाह कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही विद्यारंभ समारोह होगा और मंदिरों में मां सरस्वती का विशेष श्रृंगार और पूजा की जाएगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811