मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने खोला अनुदानों का पिटारा,विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को दे रहे मुक्त हस्त से अनुदान
-क्षेत्र की सेवा करना ही मेरा पहला लक्ष्य-नरेंद्र शिवाजी पटेल
बरेली रायसेन। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मंत्री बनने के बाद ही अपनी तीव्र कार्य शैली से क्षेत्र ही नहीं प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई ।जहां एक और पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों में अनुदान राशि की कमी रहती थी, वही मंत्री पटेल ने वर्तमान वर्ष में ही विधानसभा के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों को अनुदान देकर लाभान्वित किया। सिलावट समाज की धर्मशाला हेतु 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की ।साथ ही तीन कन्याओं के विवाह हेतु भी आर्थिक मदद की घोषणा की। इससे पूर्व ब्राह्मण संगठन को भी 10 लाख रुपए मंत्री द्वारा स्वीकृत किये गए थे ।वहीं नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी लगभग 10 लाख , मानस भवन में भी 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।इससे पूर्व रघुवंशी समाज को 25 लाख भी दिये हैं
इनका कहना है
मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सभी कार्य किये जा रहे है। मेरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में भारत माता का मंदिर निर्माण किया जाएगा इसकी शुरुआत मेरे कार्यालय काशी सेवा सदन से हो चुकी है। साथ ही प्रत्येक ग्राम में युवा केंद्र , मंगल भवन आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है साथ ही क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों को भी उचित आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। क्षेत्र की सेवा करना है मेरा पहला लक्ष्य है।
-नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन