Let’s travel together.

10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर कुएं में धकेला शरीर पर गंभीर चोट के निशान

0 165

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर जिले के इछावर थाना अंतर्गत आने वाले दलाई में दरिदगी का एक नया मामला प्रकाश में आया है। इसके एक 10 बर्षीय आदिवासी बालिका के साथ गांव के ही एक आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और जब बालिका ने इसकी शिकायत अपनी मा से करने की बात कही तो आरोपी ने गुस्से में घटना स्थल के नजदीक बने कुए में उसे धकेल दिया। इससे पीड़िता को गंभीर चोटे आई है। गंभीर अवस्था में बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के करीब दो घंटे तक पीडिता कुएं में पड़ी रही। पीड़िता की मां जब उसे ढ़ते हुए घटना स्थल के पास पहुंची तो उसे कुए से बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तब कही बालिका को कुएं से बाहार निकाला जा सका। हालांकि कुएं में पानी कम होने कारण पीड़िता की जान तो बच गई लेकिन शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के कई आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आरोपी की गिरफतारी को लेकर अपने अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये। लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस को आरोपी के गिरफ्तार नहीं कर पाई है।इछावर मुख्यालय से महज 18 किमी दूर गांव दुदलाई में एक मासूम के साथ ज्यादती कर उसे कुएं धकेले जाने की घटना से संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मांगीलाल की 10 वर्षीय बालिका युदलाई आर्या सड़क पर सायकल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी रमेश पिता रामसिंह मोगिया उम्र 28 वर्ष न बालिका को पकड़कर खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी मां से करने को बात कही तो आरोपी उसे घटना स्थल के समीप बने राजेश जाट के कुएं में धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी भागते हुए अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान पीड़िता की मां ने उसे रोकते हुए अपनी बेटी के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और मौके से फरार हो गया। मां बेटी की ढुंढते हुए घटना स्थल पर पहुंची जहां कुए में बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।कुएं में कम था पानी इसलिए बच गई जान गांव दुलई और आर्यों के बीच मुख्य सड़क के किनारे किसान राजेश जाट की कृषि भूमि और कुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसान राजेश जाट के यहां नोकर का काम करता है। घटना के समय कुएं में महज 2-3 फीट ही पानी था। इसके चलते बालिका की जान तो बच गई लेकिन गिरने से उसे गंभीर चोटे आई है। पीड़िता को उपचार के लिए इछावर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 36 एबी 307 एवं पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपी की गिरफतारी को लेकर अपने अधिनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये। हालाकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं खोज पाई है।आरोपी की तलाश की जा रही है आरोपी के खिलाफ पास्कों सहित भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक टीम आरोपी की खोज में लगी हुई है जल्दी ही उसे गिरफतार कर लिया जाएंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811