Let’s travel together.

निर्यापक मुनिसंघ की सागर में हुई भव्य आगवानी

0 401

सागर। आचार्य भगवंत विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं अभिनव आचार्य श्री समय सागर जी की आज्ञा से विहार कर निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज ससंघ की 9 फरवरी को भाग्योदय तीर्थ सागर में सुबह हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ भव्य आगवानी हुई। मोतीनगर चौराहा से भव्य अगवानी प्रारम्भ हुई। रेलवे ओवर ब्रिज, सुभाष नगर से होकर भाग्योदय तीर्थ पहुंची जगह जगह मुनिसंघ का पाद प्रच्छालन हुआ और आरती उतारी गई।


आगवानी में जैन समाज सागर के सभी संगठन, सोशल ग्रुप, संजोग समिति, महिला मंडल, बालिका मंडल, युवा मंडल, दिव्य घोष, शामिल हुए।
मोती नगर थाना पर आर्यिका उपशांत माता जी ससंघ ने, ओवरब्रिज पर आर्यिका गुणमति माताजी ससंघ और भाग्योदय तीर्थ के पास आर्यिका साधुमती माता जी ससंघ ने मुनि संघ के दर्शन कर परिक्रमा की और नमोस्तु निवेदित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


मुनि संघ ने भाग्योदय तीर्थ पहुंचकर जैन मन्दिर में श्रीजी के दर्शन कर मंच पर आसीन हुए मुनि संघ का पाद प्रच्छालन राजेन्द्र जैन उमरा परिवार और भाग्योदय तीर्थ परिवार के ट्रस्टियों ने किया। इस अवसर पर मुनि संघ को शास्त्र भेंट आर्यिका गुणमति माता जी और सभी माताजी ने किये। भाग्योदय तीर्थ के एमडी सुगम कोठारी, ए के जैन, पी सी नायक, डॉ॰ राजेश जैन और चक्रेश पटना ने भी मुनि संघ को शास्त्र भेंट किए।
र्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश बिलहेरा, मुकेश जैन ढाना, देवेन्द्र जैना, आनंद स्टील, सुरेन्द्र मालथोन, राजेश रोड लाइंस, प्रदीप पड़ा, शैलेन्द्र जैन, प्रेमचंद उपकार, संतोष बिलहरा, अशोक पटवारी, सहित बड़ी संख्या में भाग्योदय के ट्रस्टी अनेक मन्दिरों के अध्यक्ष, मंत्री, कुंडलपुर कमेटी, बीनाबारह कमेटी, महाराजपुर, देवरी, रहली, गढ़ाकोटा गौरझामर, सुरखी, सीहोरा, राहतगढ, वन्डा, शाहगढ़, मकरोनिया, ढाना आदि स्थानों से लोग उपस्थित थे

प्रवचन
निर्यापक मुनिश्री योगसागर महाराज ने कहा कि आज से 45 वर्ष पूर्व मोराजी में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने उन्हें दीक्षा दी थी अभी सागर की ओर नहीं आना था कहीं और जाना था। लेकिन पुण्य सागर वालों का था और यहाँ पर आप लोगों ने बुला लिया। मुनिश्री ने कहा कि सागर आचार्य श्री का ग्राउंड है। और उन्होंने 2018 में पंच कल्याणक के लिए भेज दिया था और गुरुदेव के आशीर्वाद से यहां पर भव्य पंचकल्याणक सम्पन्न हुए थे। वह भी 6 मंदिरों के एक साथ,
15 फरवरी से केद्रीय जेल सागर में सिद्ध चक्र विधान है उसमें भी सानिध्य कैदियों को मिलेगा गुरुदेव के प्रताप से सब तीर्थों पर कार्य हो रहा है।.गुरुदेव की समाधि के संदर्भ में उन्होंने बताया कि उन्हें 15 दिन साथ रहने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन कर्म का उदय था और गुरुदेव का जो लक्ष्य था उन्हें समाधिकरण हुआ।
मुनिश्री ने कहा माइक पर बोलने से प्रभावना नहीं मानी जाती है लेकिन आजकल लोग बाहरी चकाचौंध को प्रभावना मानने लगे है। यह सही नहीं है। सद्भावना हृदय के अंदर होती है बाहर नहीं।
आर्यिका गुणमति माता जी ने कहा कि आचार्य भगवान की कृपा से उन्हें 39 वर्ष पूर्व आज के दिन 11 माताजी के साथ 7 वें नंबर पर आर्यिका दीक्षा हुई थी। उन्होंने कहा संतों के चरणों में भक्तों का मजमा लगा रहता है। हृदय की सफाई के लिए भक्त संतों के पास आते हैं। संत किसी को निमंत्रण नहीं देते हैं लेकिन भक्त खिचे चले आते हैं और संत का जिस स्थान से विहार होता है वहां पर सूना हो जाता है लेकिन संत जहाँ पहुँच जाते हैं वहां बसंत आ जाती है संतों का कोई ठिकाना नहीं होता लेकिन जहां पहुंच जाते हैं वहां मकां बन जाते है।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन ढाना और अनिल नैनधरा ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811