Let’s travel together.

प्रेम के बस में होकर प्रभु अवतार लेते हैं-स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज

0 214

उदयपुरा रायसेन।  जाम पांजरा उदयपुरा में चल रही भागवत महापुराण कथा के व्यास स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ऋषिकेश द्वारा  पांचवे दिवस की कथा में बताया कि परमात्मा को भूख है प्रेम की प्रेम के लिए परमात्मा छोटे बन जाते है । प्रेम के बस में होकर नीचे उतर आते हैं परमात्मा का नीचे उतरना ही अवतार हैं वो हमारे जैसे बनकर हमारे बराबर बनकर हमारे बीच आते है ताकि हम उन्हें जान सकें प्रेम कर सकें।

स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि भ क्तों ने प्रार्थना की हम संसारी लोग है आप तक नहीं पहुंच सकते कृपा करके आप ही नीचे उतर आए आप एक है हम अनेक है हम एक-एक करके कब तक ऊपर चढेंगे हम लोग एक-एक करके यदि आपसे मिलेंगे तो कितना समय बीत जाएगा इसलिए हे प्रभु आप अकेले ही नीचे उतर आए तो हम सब एक साथ कृतार्थ हो जाएंगे तो प्रभु आप अपनी कृपा रूपी भक्ति रूपी सीढी से नीचे उतरकर हमारे जैसे बनकर साकार होकर आजाइए स्वामी जी ने बताया कि निर्गुण निराकार परमात्मा कौशल्या जी की गोद में नहीं खेल सकते सबरी के जू ठे बेर नहीं खा सकते प्रभु केवट की नोका में नहीं बैठ सकते विदुरानी के घर केले के छिलके नहीं खा सकते तथा गोपियों का मक्खन नहीं खा सकते इन सबके लिए प्रभु आपको साकार ही होना पड़ता है निराकार परमात्मा में भक्तों को प्रेम नहीं होता उनका तो केवल बोध ही हो सकता है लेकिन जब प्रभु साकार होकर आते हैं तब मनुष्य तो क्या गाय वृक्ष पशु पक्षी भी उनसे प्रेम करते हैं और सब कृतार्थ हो जाते हैं तो प्रेम के लिए ही परमात्मा निराकार से साकार होते हैं प्रेम होता है सेवा में गौ सेवा में परोपकार से सत्संग से सांसारिक विकारों के मिटने से प्रेम होता है संसार में आसक्ति नहीं होती है और परमात्मा में प्रेम होता है संसार का मोह मिटता है निष्काम भाव से सेवा करने से और परमात्मा में प्रेम होता है उनको अपना मानने से भगवान मेरे हैं मैं भगवान का हूं इस भाव से भक्ति करने से प्रेम होता है नारायण नारायण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811