Let’s travel together.

भोपाल के मेन स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन पर लटका,गंभीर हालत में अस्पताल भेजा

0 503

भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में यह बड़ी चूक आई सामने

भोपाल । मैंन स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन को पकड़ लिया।जिससे वह गभीर रूप से झूलस गया। मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में यह बड़ी चूक सामने आई है।इसका वीडिओ भी वायरल हुआ हे।

बताया जा रहा है कि यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर अचनक एक शख्स चढ़ गया।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ देर इधर-उधर दौड़ने के बाद अचानक उसने ट्रेन को सप्लाई देने वाली हाई टेंशन लाइन को पकड़ लिया। हादसे में युवक बुरी तरह से झुलस गया है, युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी अनुसार प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़े शख्स ने जैसे ही हाईटेंशन लाइन के तार पकड़े, जोरदार धमाके के साथ युवक के शरीर में आग लग गई।  झटका लगते ही उसका हाथ तर से छूट गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया ।  हादसे के बाद उसके शरीर से धुआं निकल रहा था, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

फिलहाल, घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन द्वारा तत्काल तारों में करंट बंद किया गया। इसके बाद जीआरपी टीम ने शख्स को ट्रेन से नीचे उतारा। वहीं, गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे अस्पताल रवाना कर दिया गया है।  जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिरकार युवक ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है ? , एक जानकारी ये भी सामने आई है  युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। उसका नाम सोनू यादव बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811