Let’s travel together.

नर्मदापुरम रेंज DIG प्रशांत खरे ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण

0 115

परेड की समीक्षा, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और वाहनों के रखरखाव की जानकारी ली

रायसेन।नर्मदापुरम रेंज के डीआईजी प्रशांत खरे ने गुरुवार को रायसेन जिला पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे की उपस्थिति में डीआईजी ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड का निरीक्षण किया।

कर्मचारी दरबार में डीआईजी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक में सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को अपराधों और शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस बल की उन्नत परेड और पुलिस बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना और बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा की गई परेड कमांड की विशेष प्रशंसा की गई। कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी फिटनेस और वर्दी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वाहनों के निरीक्षण के दौरान चालकों से वाहनो के रखरखाव की जानकारी ली गई। बेहतर रखरखाव के लिए चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम भी दिए गए। इस प्रकार के निरीक्षण से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811