Let’s travel together.

मवेशी चोर सक्रिय,दीवार में छेद कर 25 बकरा बकरी चुरा ले गए चोर

0 99

पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में एक बार फिर मवेशी चोर सक्रिय हो गए हैं जहां भैंस पाड़े चोरी होने की इक्का दुक्का घटनाएं सामने आ चुकी हैं वहीं अब एक साथ 10 बकरा और 15 बकरियां चुराने का मामला सामने आया है।
आपको बता दें कि शहर का करीबी गांव हपसिली गांव में तुलसीराम रजक के घर में 77 बकरे बकरियां एक सुरक्षित मकान में बंधी हुई थी अज्ञात चोर गैंग दीवाल में बड़ा छेद कर 25 मवेशी चोरी कर ले गए सर्दी के कारण परिजन रजाई ओढ़ कर सो रहे थे जिससे उन्हें भनक नहीं लग पाई। चोरी गए मवेशियों में 10 बकरे 15 बकरियां शामिल हैं। एक बकरे को वह नहीं ले जा पाए तो रास्ते में छोड़ गए जिसका मुंह बंधा हुआ ग्रामीणों को मिला मुंह इतना कसकर बांधा था कि बकरे के मुंह पर गहरे निशान आ गए हैं। ग्रामीणों ने बकरे की सूचना मलिक को दी जिसे उन्होंने दस्तयाब कर लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने से ऐसा लग रहा है कि चोरों की संख्या 5 और 6 होना चाहिए घटना का अनुमान रात 2 बजे के बाद का लगाया जा रहा है।
और आशंका जताई जा रही है लगभग 5 से 6 लोगों ने घटना को अंजाम दिया होगा और मवेशियों को किसी वाहन में भरकर ले गए बकरा बकरी मलिक तुलसीराम रजक उम्र 54 साल ने बताया कि वह 15 साल से बकरा बकरी पाल रहे हैं पहली बार चोरी की घटना सामने आई है बकरा बकरियों के मुंह कपड़े और रस्सी से बांध दिए जाने के कारण उनके चिल्लाने की आवाज सुनाई नहीं दे पाई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811