Let’s travel together.

सहायक परियोजना अधिकारी एवम पंचायत सचिव रिश्वत लेते हुए ट्रैप

0 190

शोभरन सिंह

आगर मालवा- APO जनपद पंचायत आगर मालवा अनूप चौहान एवम सचिव ग्राम पंचायत परसूखेड़ि अश्फ़ाक कुरेशि को लोकायुक्त उज्जैन की टीम द्वारा आवेदक भूपेन्द्र शर्मा निवासी चाचा खेड़ी तह आगर से 60 हज़ार रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

आवेदक द्वारा दिनांक 17/5/22 को लोकायुक्त उज्जैन SP अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसका ग्राम पंचायत परसूखेसडी से गोशाला संचालन हेतु वर्ष 2021 में 2 साल का अनुबंध हुआ है। अनुबंध के कुछ माह बाद से ही गोशाला संचालन हेतु मिलने वाली राशि प्रदाय हेतु पंचायत सचिव अश्फ़ाक कुरेशि व APO अनूप चौहान लगातार रिश्वत की माँग कर रहें है।
शिकायत पर प्रारम्भिक कार्यवाही उपरांत आज दिनांक 24/5/22 को ट्रैप आयोजित किया गया।
APO अनूप चौहान को बीस हज़ार एवं सचिव अश्फ़ाक कुरेशि को चालीस हज़ार रु की रिश्वत लेते हुए जनपद पंचायत आगर मालवा में लोकायुक्त उज्जैन के DSP सुनील तालान निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व आररक्षकगण नीरज , संजय,हितेश , श्याम शर्मा , सुनील परसाई व महेंद्र जाटव द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है।
मोके पर अभी कार्यवाही जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811