विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
औबेदुल्लागंज शासकीय अस्पताल में रविवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
भारत में “रक्तदान महाकल्याण” एकलोकप्रिय नारा है, जो इस बात पर ज़ोर देता है कि रक्तदान करना जीवन बचाने का एक नेक कार्य है। भोजपुर रक्तदान मंच से जुड़े लोग बताते हैं कि यह एक सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है जिसके अपार सामाजिक लाभ हैं, जो आपात स्थितियों और शल्य चिकित्सा में रक्त की मांग को पूरा करने में मदद करती है। यह जीवनदान के महत्व को बढ़ावा देता हैं, जागरूकता बढ़ाने और रक्त संग्रह करने के लिए समुदायों और संस्थानों द्वारा कई शिविर आयोजित किए जाते हैं।
संस्था प्रमुख हरपाल सिंह राजपूत ने बताया कि भोपाल हमीदिया अस्पताल के प्रशिक्षित डॉक्टरों की देख-रेख में यह शिविर संपन्न होगा, जिसमें हमने 200 यूनिट का लक्ष्य रखा है, रक्तदाताओं में भी काफी उत्साह है और पूरे नगर व आसपास का सहयोग हमें लक्ष्य हासिल करने में सहयोग प्रदान करेगा।
ज्ञात हो संस्था भोजपुर रक्तदान मंच विगत 10 वर्षों से शिविर का आयोजन करती आ रही हैं। दान दाताओं और अन्य जरूरतमंद लोगों को यह रक्त हमीदिया अस्पताल के माध्यम से सुलभ उपलब्ध हों जायेगा।