Let’s travel together.

बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड 2025 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, बुंदेलखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान

0 186

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

सागर।बुंदेलखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा और डिजिटल रचनात्मकता को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले “बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड 2025” ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित आयोजन अब आधिकारिक रूप से India Book of Records में दर्ज हो गया है।
यह भव्य कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन बुंदेली पॉडकास्ट एवं उपनगरीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसका कुशल संयोजन डॉ. हरिश रहगड़ एवं मिश्री चंद गुप्ता द्वारा किया गया।
बुंदेली क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य बुंदेली भाषा, साहित्य, लोककला, संगीत, डिजिटल मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रचनाकारों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकार, साहित्यकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस आयोजन का दर्ज होना न केवल आयोजकों, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि बुंदेली भाषा और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
आयोजकों ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी बड़े स्तर पर बुंदेली संस्कृति के संवर्धन का संकल्प दोहराया।
उल्लेखनीय है कि इस अवार्ड समारोह में 1000 से ज्यादा लोगों को अवार्ड प्रदान किए गए थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811