Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला

0 100

रायपुर: छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। 11 में से 1 सीट पर बस्तर में पहले चरण में मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटें शामिल है। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो चुके हैं।

26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के लिए मतदान होना है और आज प्रचार प्रसार के अंतिम दिन राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर भ्रमण करके डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के एवं छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली में बुलंद करने के लिए पंजा छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। भूपेश बघेल के खिलाफ मौजूदा सांसद संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम को टिकट मिलने के बाद राजनांदगांव सीट छत्तीसगढ़ की हॉट सीट बन गई है।

महासमुंद छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट है। इस पर कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को टिकट मिला है। जबकि भाजपा ने रुपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव को लेकर इस सीट पर तैयारियां लगभग पूर हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट उत्तरी बस्तर का हिस्सा है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। यह एक नक्सल प्रभावित इलाका है। भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया है। वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वीरेश ठाकुर से हैं। वीरेश ठाकुर 2019 में बीजेपी के मोहन मंडावी से करीब पांच हजार वोटों से ही हारे थे। इसलिए कांग्रेस ने उन पर फिर भरोसा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |     सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811