Let’s travel together.

गांव में पानी निकासी नहीं होने के कारण घरों के सामने पूरे साल भरा रहता है पानी

0 173

-पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल तक पहुंचनेे के लिए इसी दलदल से होकर गुजरना पड़ता है

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निनोद में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मोहल्ले के निवासी करण जाटव,राजकुमार वंशकार , मुकेश जाटव आदि लोग बताते हैं कि गांव के रास्ते में हमेशा पानी भरा रहता है। जिससे आने-जाने में मोहल्ला वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज छोटे-छोटे ननिहाल स्कूल के लिए इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। कई बार छोटे बच्चे कीचड़ में गिरकर कपड़े खराब कर लेते हैं और स्कूल नहीं जा पाते हैं। कई बार शिकायत की है। इसके बावजूद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। शिकायत करने के बावजूद भी इस रोड पर नालियों का निर्माण आज तक नहीं हो सका है घरों का जितना भी पानी निकलता वहा रोड पर बहता रहता है। हल्के मीना, दीवान पाल शाहिद मोहल्ले के निवासी इस स्थिति के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हैं। और कहते हैं कि आसपास के गांव में जगह-जगह नालियों का निर्माण हो रहा है मगर हमारे मोहल्ले में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण हमें मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में कीचड़ पसरी रहती है जिससे बुजुर्गों को भी चलने फिरने में दिक्कत होती है। रोड पर गंदा पानी भरे रहने के कारण मोहल्ले वासियों को कई बार संक्रामक रोगों का सामना करना पड़ा है। नाली से निकलने वाले पानी को गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा रोके जाने के कारण मोहल्ले में पानी जमा होने की समस्या है। जो काफी वर्षों से चली आ रही है।

गांव के सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि मैं दो बार पैसा लगाकर सीमांकन करा चुका है। ग्रामीण नाली के लिए जगह नहीं दे रहे हैं जिस कारण नाली का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है l मोहल्ला वालों ने रोड से लगकर अपने मकान बनाकर रखे हुए हैं जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे रोड पर पानी भर जाता है। अगर ग्रामीण नाली बनाने के लिए जगह दे तो मैं कल से ही नाली निर्माण प्रारंभ कर दूंगा। मैंने सांची तहसील में कब्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया था मगर अभी तक तहसील द्वारा मुझे कब्जा नहीं दिलाया गया है जिस कारण नाली निर्माण नहीं हो पाया है।

इनका कहना हे –

हम मोहल्ला वालों ने कई बार रोड पर पानी भरे रहने की शिकायत अधिकारियों से किया इसके बावजूद भी किसी ने इस समस्या को हल नहीं किया है इसी दलदल के पास स्कूल लगता है इसी दलदल से होकर पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाते हैं।
मुकेश जाटव निवासी निनोद

मुझे आपके द्वारा ज्ञात हुआ है कि निनोद गांव के लोग पानी निकासी नहीं होने के कारण परेशान हो रहे हैं मैं एक-दो दिन में दिख वाती हूं।
नियति साहू नायब तहसीलदार सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811