Let’s travel together.

सडक के ठेकेदार कर्मचारियों ने बगैर सूचना दिए किसान की बागड़ तोड़कर बनाया रोड,किसानो में आक्रोश

0 185

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर सेमरा से होते हुए बनखेड़ी तक रोड सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा है।
ठेकेदार के कर्मचारीयों द्वारा किसान गोविंद सिंह की बागड़ तोड़कर रोड बना दिया गया। जब किसान अपने
खेत पर पहुंचा तो देखा कि कर्मचारीयों ने खेत की बागड़ तोड़कर रोड बना दिया। बागड़ तोड़कर गेहूं की फसल में पटक दी। जिस पर किसान ने नाराजगी जाहिर की।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। रोड पर दो सालों से सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य किया जा रहा है। सेमरा गांव के पास टपरिया पर रहने वाले किसान गोविंद सिंह ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारीयों ने मुझे सूचना दिए बगैर मेरे खेत पर लगी बागड़ तोड़कर रोड डाल दिया गया है। जिससे मेरी पांच कुंडल गेहूं की फसल खराब हो गई है कर्मचारीयों को पहले मुझे सूचना देना थी मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। ठेकेदार मेरा जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें। अन्यथा मे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811