Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहा के पास बस ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारी दो घायल

0 187

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा के नजदीक  विदिशा से भोपाल जा रही आरिफ बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2502 ने मोटरसाइकिल चालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गए। बस की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक जसवंत सिंह वर्मा पिता धर्मदास वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सागर थाना बांदरी घायल हो गया। साथ में उसकी पत्नी राजन भी मामूली रूप से घायल हुई है। घटना स्थल पर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी सहित स्टाफ पहुंच गया था। सभी को दीवानगंज चौकी लेकर आए हुए हैं। दोनों में आपसी समझौता होने के कारण चौकी पर किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
घायल जसवंत वर्मा ने बताया मैंने ललितपुर में नई मोटरसाइकिल पल्सर ली है। उसी से में, मेरी पत्नी और मेरी पुत्री वैष्णवी इंदौर जा रहे थे। जैसे ही दीवानगंज के पास पहुंचे तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी। जिससे मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811