Let’s travel together.

आरएसएस का प्रतापगढ़ उपखंड में पथ संचलन निकला, नागरिको पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

0 228

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में प्रतापगढ़ उपखंड में पथ संचलन का आयोजन किया गया।जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से दीपक जी तोमर जिला प्रचारक, राजेन्द्र सिंह राजपूत जिला कार्यवाह जिला बरेली, राजकुमार रघुवंशी खंड कार्यवाह)उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने उध्बोधन में कहा कि हमारा पूरा देश गुलाम कभी नहीं हुआ, हमे गलत इतिहास पढ़ाया गया। हमारी आपसी फूट के कारण चंद विदेशी आक्रान्ताओं ने हमे गुलाम बनाया। 1925 से संघ का प्रारंभ हुआ तब हमारे देश मे ऐसी मानसिकता ने जन्म ले लिया था कि हिन्दू कभी एक नही हो सकता । हिंदुओं को एक करना यानी तराजू पर मेंढक तोलना किंतु अब यह मानसिकता समाप्त हो गई है।आज विदेशी ताकतों की नजर संघ पर है संघ के कारण उनके षड्यंत्र सफल नही हो पा रहे है। आज हमे बांटने और तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन विदेशी षड्यंत्रों को हमे मिलकर विफल करना है। भारत को पुनः अखंड भारत बनाना है इस दिशा में बढ़ने की आवश्यकता है।


पथ संचलन में घोष के साथ 150 स्वयंसेवकों ने कदम ताल करते हुए प्रतापगढ़, मरहेठी ग्राम का भ्रमण किया। दोनों ग्राम के लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा, मंगलकलश सजाकर हृदय से भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में प्रतापगढ़, मरहेठी, परासिया, बिछुआ, चैनपुर, वीकलपुर, छींद, चंदन पिपलिया, सियरमऊ के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811