भिंड। एसबीआई बैंक के लहार रोड शाखा में गुरुवार को एक ग्राहक और सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गई। जिसमें सुरक्षा गार्ड का पैर टूट गया और चेहरे पर चोट आईं है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में आक्रोश है, उन्होंने सुरक्षा की मांग के साथ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 4 बजे बैंक के सुरक्षा गार्ड राजवीर सिंह भदौरिया बैंक का समय समाप्त होने पर चैनल गेट बंद कर दिया। इसी दौरान एक ग्राहक जबरन बैंक में घुस गया। उसे बाहर निकालने की कोशिश में गार्ड और ग्राहक के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।