रायसेन। फरियादी दिव्यम जैन निवासी सिलवानी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि पेट्रोल पम्प सियरमऊ पर दिनांक 24 मई को लगभग 08-08:30 बजे रात डिजल पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर आरोपी एवं पेट्रोल पम्प कर्मचारी से गाली गुफ्तार होने से विवाद बढ गया, जिस पर से आरोपी बब्लू राजा, हेमन्त राय, प्रिन्स राजा, रुद्रप्रताप अपनी बोलेरो वाहन एवं नीले रंग की स्कारपियो में सात से आठ लोग डण्डो से लेस होकर आये और मारपीट किया तथा हवाई फायर किया । रिपोर्ट पर अपराध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन मे व एसडीओपी सिलवानी श्री अनिल मौर्य एवं थाना प्रभारी सिलवानी निरीक्षक डीपी सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपीयो की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई।
अनुसंधान गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपीगणो को बाबू के खेत ग्राम पिपलिया कला मे बने मकान से अभिरक्षा मे लेकर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दोनो वाहन, आठ डण्डे, एक चाकू तथा एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
आरोपी बब्बू राजा उर्फ अरविन्दसिंह, हेमन्त राय तथा प्रिन्स जारा उर्फ सूर्यप्रतापसिंह के विरुद्ध थाना सुल्तानगंज मे मारपीट व अन्य भादवि के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है जो थाना सुल्तानगंज के कुख्यात बदमाश है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी
1. बब्लू राजा उर्फ अरविन्दसिंह पिता महेन्द्रसिह निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज
2. रुद्रप्रतापसिंह पिता बहादुरसिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज
3. हेमन्त राय पिता मानक राय उम्र 45 साल निवासी ग्राम बीरखेडा थाना सुल्तानगंज
4. प्रिन्स राजा उर्फ सूर्यप्रतापसिंह पिता यादवेन्द्रसिंह निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज
5. पवन भार्गव पिता गोरहरी भार्गव उम्र 25 साल निवासी ग्राम खुरई भावरी सागर
6. बाबू उर्फ विजय शाह पिता जंग बहादूर शाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम सियरमऊ
7. अरविन्द यादव पिता विजय यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम टेकापार थाना सुलतानगंज८
. भारत आदिवासी पिता प्रकाश आदिवासी निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज
सराहनीय भूमिका- आरोपियों की गिरफ्तारी व आला ज़रर बरामदगी में थाना प्रभारी डी.पी. सिंह, सउनि धनराज मीणा, सउनि संतोषसिंह, प्रआर. अशोक पाठक, प्रआर. रामाधार, आर. सुनील की सहरानीय भूमिका रही।