गंभीर अबस्था में अस्पताल में भर्ती जहां से एम्स भोपाल किया रेफर
रायसेन। जिले के ओबेदुल्लागंज में चाइनीज मांझे में उलझकर महिला की गर्दन कट गई।चाइनीज मांझा एक बार फिर से हादसे का सबब रहा हे।ओबेदुल्लागंज निवासी आरती यादव किसी काम से अपने घर से बाजार जा रहीं थी..अचानक आए पतंग के चाइनीज मांझे में वह बुरी तरह उलझ गई।

गर्दन में मांझा फंसने के कारण महिला की गर्दन में गहरा घाव हो गया।आसपास से गुजर रहे लोगों ने चाइनीज मांझे को किसी तरह गर्दन से निकाला।
गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया।जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल एम्स अस्पताल रेफर किया गया।