Let’s travel together.

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सोहाने ने जिला जेल का किया निरीक्षण

0 76

रायसेन।प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा जिला जेल रायसेन में जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जेलों के लिए बनाए गए या जारी किए गए सभी नियमों, विनियमों, निर्देशों और आदेशों का पालन विधिवत किया जा रहा है तथा उन्हें लागू किया जा रहा है या नही के संबंध में जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल के पुरुष एवं महिला बैरकों का भी निरीक्षण कर बंदियों को प्राप्त होने वाली मूलभूत सुविधाएं यथा रसोई घर, पीने के पानी, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, इत्यादि का भी जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि जेल में कुल 239 दंडित एवं विचाराधीन बंदी निरुद्ध हैं जिनमें से 217 पुरुष एवं 22 महिलाएं हैं जबकि जेल में बंदियों हेतु क्षमता 150 बंदियों की हैं। जेल में क्षमता से अधिक बंदी निरूद्ध है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीष सहित श्री राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री आर. के. चौरे जेल अधीक्षक, श्री अजय कुमार सक्सेना चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक) एवं श्री शुभम मालवीय असिस्टेंट एलएडीसीएस (न्याय रक्षक) उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811