रायसेन। विशेष अभियान के तहत रायसेन की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा रायसेन सांची गौहरगंज ओबेदुल्लागंज मंडीदीप गैरतगंज बेगमगंज बाड़ी बरेली उदयपुरा स्थित होटल ढाबो दबिश दी गयी जिसमे दर्जनों प्रकरण दर्ज हुए कई लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया
31 दिसंबर और नए वर्ष को लेकर आबकारी विभाग इस बार सतर्क है और विशेष जागरूकता अभियान के तहत होटल ढाबा गार्डन पार्टी हॉल संचालको को विशेष अवसरो पर प्रदान किये जाने वाला एक दिवसीय लायसेंस( FL 5) लेने के लिए जागरूक कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप 20 आवेदन लायसेंस लेने हेतु आबकारी विभाग को प्राप्त हुए है जिससे शासन को राजस्व की प्राप्ति तो होगी ही साथ ही साथ मदिरापान के अवैध स्थलों मैं कमी आएगी।