फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। होली से पहले पड़ने वाली एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में रंगभरी एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मां पार्वती से विवाह के बाद फाल्गुन शुक्लपक्ष की एकादशी पर गौना लेकर काशी आए थे। इस मौके पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा आयोजन होता है। मान्यता है कि इस दिन बाबा विश्वनाथ खुद भक्तों के साथ होली खेलते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन रजत पालकी में राजशाही पगड़ी बांधे बाबा विश्वनाथ की बारात सजती है। उनके साथ गौरी जी को भी सजाया जाता है और उनके साथ बालरूप गणेश भी रहते हैं। इसी दौरान शिवभक्त भभूत की होली खेलते हैं। इसके बाद शोभायात्रा निकलती है। शोभायात्रा के बाद जब प्रतिमाएं वापस पहुंचती हैं, तो उन्हें गर्भगृह में स्थापित किया जाता है और विशेष आरती की जाती है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Next Post