Let’s travel together.

फोर लेन सड़क निर्माण में कोताही, हो रहा कछुआ चाल से निर्माण, आमजन परेशान

0 116

बीस दिनों से क्रांकीट सड़क का काम बंद

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर में चल रहे फोर लेन सड़क निर्माण में एजेंसी की कोताही नगरवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। इस कार्य को कछुआ चाल से किये जाने से आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही जिम्मेदार भी मौन साधे हुए है।
नगर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य मे निर्माण एजेंसी की लापरवाही एवं जिम्मेदार एमपीआरडीसी विभाग की निष्क्रियता दिनों दिन आमजनों की परेशानी का सबब बनती जा रही है। ताज़ा मामला टेकापार क्षेत्र में क्रांकीट सड़क का है इस सड़क निर्माण के कार्य को बीते 20 दिनों पूर्व एजेंसी द्वारा शुरू कराया था परन्तु एक दो दिन काम चलने के बाद कार्य को रोक दिया गया। इस कार्य को करने से पूर्व निर्माण कार्य शुरू करने के नाम पर इस क्षेत्र से लगी आवासीय क्षेत्रो में जाने वाली सड़क के अस्थायी रैंप को तोड़ दिया गया। वही सड़क पर बड़े बड़े गिट्टे डाल दिये गए। रैंप हटाने एवं सड़क पर गिट्टी डालने के बाद से लगभग बीते 20 दिनों से अधिक समय से क्रांकीट सड़क का काम पूरी तरह से बंद है। रेम्प को हटाने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। रैंप हटाने के कारण कॉलोनी से गुजरने वाली गाड़ियो की फिसलने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगो ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पहले से बने रैंप को पूरी तरह तोड़ दिया गया था।

कॉलोनीवासियों की मशक्कत के बाद अस्थायी रैंप बनाए गए थे, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण उन्हें भी सही तरीके से नहीं बनाया गया। वही मुख्य सड़क पर फैले गिट्टे के चलते वाहनों को आवाजाही में बड़ी परेशानी आ रही है। इस मामले में मज़े की बात यह भी है कि सड़क के निर्माण एवं बन रहे पुल की मॉनिटरिंग के लिए तैनात अमला पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है। कार्य को देखने के लिए जिम्मेदार एमपीआरडीसी से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही है जिसके चलते निर्माण एजेंसी मनमानी पर उतारू हो गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811