Let’s travel together.

बाली खेरा नाम के आतंकवादी को मार गिराने का दावा

83

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाले वाले एक ऐसे कमांडर को मारने का दावा किया है जिसे वह इसके पहले 11 बार खत्म करने का दावा कर चुके हैं. 10 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम वाले इस कमांडर के आतंकवादी संगठन लश्कर ए झांगवी समेत अन्य संगठनों से संबंध हैं. यह आतंकवादी साल 2009 लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जाता है. पिछले 24 घंटों के दौरान आतंकवादियों ने पाकिस्तानी फौज और सुरक्षाबलों पर  7 से ज्यादा ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इस दौरान 10 से ज्यादा पाकिस्तानी फौजियों समेत तीन आतंकवादी मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का दावा है बाली खेरा नाम के उस आतंकवादी को मार गिराया है जो साल 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड था. साथ ही उस पर दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे. जिनमें 21 टारगेट किलिंग और 7 आत्मघाती हमले शामिल हैं. बाली खेरा आतंकवादी संगठन लश्करे झांगवी का एक कमांडर बताया जाता है जो दक्षिण पंजाब पाकिस्तान और दक्षिण खैबर पख्तूनख्वा इलाके में सक्रिय था. उसकी आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान की पंजाब प्रांत सरकार ने साढ़े दस लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम उसके सिर पर घोषित किया हुआ था.

दिलचस्प यह है कि साल 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक 11 बार दावा किया कि उन्होंने इस हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी बाली खेरा को मार गिराया है. पाकिस्तानी सुरक्षाबलों का यह दावा हर बार झूठा निकला. अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने गुरुवार की देर शाम पाकिस्तानी फौज की दावे के बाद मारे गए कथित वाली खेरा के हाथ की जांच की और दावा किया कि इस बार असली बाली खेरा मारा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811