Let’s travel together.

विधानसभा में  125 करोड़ की घटिया सड़क का मुद्दा में गूंजने के बाद हुई उच्चस्तरीय जांच 

0 160

विधायक सहित अधिकारियों के निरीक्षण में मिली बहुत खामियां

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

बेगमगंज – सुल्तानगंज – हैदरगढ़ सड़क का निर्माण 125 करोड़ की लागत से 45 किमी में चल रहा । जिसके निर्माण का ठेका श्रीजी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा है।
सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किए जाने की कई शिकायतें क्षेत्रीय लोगों द्वारा विधायक देवेन्द्र पटेल को किए जाने के बाद विधायक पटेल ने इसकी शिकायत कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारियों को की गई लेकिन घटिया सड़क निर्माण होने में कोई सुधार नहीं होने के बाद विधायक ने घटिया सड़क निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाते हुए सरकार से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराए जाने की पुरजोर मांग की गई ।
इस पर लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा विधानसभा में जांच टीम भेजकर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल की उपस्थिति में निरीक्षण कराने और अनियमितता पाए जाने पर नया निर्माण कराने की बात कही थी।

जिसको लेकर सोमवार को भोपाल से एमपीआरडीसी संभागीय प्रबंधक( जीएम ) सोनल सिन्हा, राजेश मोरे एजीएम, ए.ए. खान प्रबन्धक,
अमर नाथ क्षेत्रीय एफआर आदि अधिकारियों की टीम बेगमगंज पहुंची और विधायक की उपस्थिति में निर्माणधीन सड़क का निरीक्षण किया।

विधायक देवेन्द्र पटेल उक्त अधिकारियों की टीम के साथ बेगमगंज – सुल्तानगंज सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सबसे पहले नगरीय क्षेत्र बीड़ी कालोनी के सामने वाले सीसी सड़क का निरीक्षण किए जाने पर पाया कि सड़क में जगह -जगह जर्क और दरारें पड़ी हुई थी, वही ग्राम पांडाझिर , तुलसीपार एवं मोदकपुर से निकली सड़क के नवनिर्माण में सीसी सड़क में जगह – जगह जर्क और दरारें पड़ी पाई गई । ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कराए जाने की पुष्टि होने पर जांच दल में शामिल अधिकारियों ने उसे खुदवाकर दूसरी सड़क बनवाने का आश्वासन विधायक को दिया । वहीं विधायक ने ठेकेदार के द्वारा निर्माण कराने के लिए लगाए गए कर्मचारियों को घटिया निर्माण पर फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार कराने को कहा । इसके अतिरिक्त जहां डामर रोड़ पर गड्डे हो गए हैं उन्हें रिपेयर कराया गया था वहां फिर से सही निर्माण कराने के निर्देश दिए ।
सड़क निर्माण में हुई अनियमितता को अधिकारियों के द्वारा भी चिन्हित किया गया और जहां जहां सड़क गुणवत्ताहीन पाई गई है उसे अधिकारियों ने चिन्हित करके रिजेक्ट कर फिर से निर्माण कराने की बात कही।

इनका कहना है –

ठेकेदार द्वारा सवा सौ करोड़ की सड़क का घटिया निर्माण कराया जा रहा था । जिसको लेकर विधानसभा में सरकार का ध्यानाकर्षण कराते हुए लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाए जाने के बाद आज जांच होने पर जहां जहां अनियमितता मिली है ,वहां पर ठेकेदार को निर्देशित किया है कि उस जगह फिर से निर्माण कराया जाए। यदि सड़क का सही निर्माण नहीं हुआ तो फिर से विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे।
– देवेन्द्र पटेल, विधायक सिलवानी विधानसभा 
पहले भी हमने रिपेयर कराई थी और सड़क में अभी जहां- जहां खामियां पाई है और जो भी अनियमितता है उनको चिन्हित कर लिया है । जिनको रिप्लेस किया जाएगा और ठेकेदार द्वारा सही गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

सोनल सिन्हा संभागीय प्रबंधक (जीएम) एमपीआरडीसी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811