Let’s travel together.

फेक्ट्री विस्तार की जनसुनवाई में सीएसआर से गांवो के विकास का मुद्दा उठा

0 561

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में स्थित वंदना ग्लोवल नामक फेक्ट्री के विस्तार की जनसुनवाई गुरुवार को सीएसआईडीसी भवन परिसर में हुई जिसमे सीएसआई से आसपास के गांवो के विकास का मुद्दा उठा कुछ जनप्रतिनिधियों ने जनसुनवाई की सूचना उन तक न पहुचने की बात भी कहीं जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि सामिल हुए ।


जनसुनवाई में ग्रामीणो के अलावा ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी पहुचे ओर अपनी अपनी बात रखी
जनसुनवाई एडीएम एनआर साहू, तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ,आरओ मनीष कश्यप एवं फेक्ट्री प्रबंधन की मौजूदगी में शुरू हुई जिसमें जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,सिलतरा सरपंच रामकुमार वर्मा,सिलतरा के पूर्व सरपंच धनेश यादव,राजेश वर्मा मांढर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर जनप्रतिनिधि पहुचे ।
जनसुनवाई में जनप्रतिनधियो ओर ग्रामीणो ने सीएसआर से गांवो में जनहित के कार्य कराने की मांग रखी एवं स्वस्थ्य शिविर लगाने की भी मांग रखी जिसे कंपनी प्रबंधन ने स्वीकार किया वही दूसरी ओर कुछ जनप्रतिनिधियों ने जनसुनवाई की सूचना उन्हें न मिलने पर रोष भी जताया हालांकि कंपनी प्रबंधन का इस मामले में कहना है कि जनसुनवाई की सूचना का विज्ञापन अखबार में पूर्व में ही प्रकाशित हो चुका है।


क्या कहते हैं तहसीलदार
तहसीलदार धरसीवा अजय चंद्रवंशी ने कहा कि वंदना ग्लोवल लिमिटेड के विस्तारीकरण की जनसुनवाई गुरुवार को हुई जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष रखा वहीं जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती जनपद उधोग सभापति ने जनसुनवाई की पूर्व सूचना उन्हे न मिलने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811