Let’s travel together.

खबर का असर ::खबर का हुआ असर ठेकेदार द्वारा 3 दिन से रोड ही किया कार्य शुरु

0 121

ठेकेदार द्वारा सेमरा बनखेड़ी रोड के दोनों साइटों में मिटटी डालकर गोल हो गया था जिसकी खबर प्रमुखता से एमपी टुडे द्वारा लगाई गई थी खबर का हुआ असर ठेकेदार द्वारा 3 दिन से रोड पर कार्य किया जा रहा है

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। रोड पर बारिश से पहले सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। बारिश से पहले पुलियों का निर्माण कर दिया गया था। बारिश बीते 8 महीने हो गए थे ठेकेदार ने रोड पर कार्य प्रारंभ नहीं किया था रोड बनाने में काम आने वाला सामान भी ठेकेदार बारिश के बाद उठा ले गया था। बारिश के बीत जाने के बाद ठेकेदार ने इस रोड पर रुक रुक कर काम कर रहा था।

डेढ़ महीने पहले ठेकेदार के कर्मचारी आए और रोड पर कार्य प्रारंभ कर दिया था रोड के दोनों साइटों पर डेढ़ से 2 फीट मिट्टी डाल दी गई थी।इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी काम छोड़कर गोल हो गए थे। रोड पर काम को बंद हुए एक महीने हो गया था। रोड के दोनों साइटों पर एक से डेढ़ फुट मिट्टी होने के कारण वाहन क्रॉस नहीं हो पा रहे थे जिससे 10 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे थे। इस समय किसानों का खेती किसानी का कार्य चल रहा है ट्रैक्टर को लाने ले जाने में समस्या आ रही थी। इस रोड से छोटे बड़े वाहन दिन रात निकलते हैं सभी वाहनों को क्रॉसिंग में समस्या आ रही थी। क्योंकि दोनों साइटों पर मिट्टी होने के कारण वाहन क्रॉस नहीं हो पा रहे थे क्रॉसिंग करते समय जगह कम होने के कारण एक दूसरे से वाहन अड जाते हैं।


जिसकी खबर एमपी टुडे ने मुख्य रूप से 8 दिसंबर को प्रकाशित की थी खबर प्रकाशन होने के तीन दिन बाद ठेकेदार द्वारा सेमरा बनखेड़ी रोड पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। रोड पर कार्य प्रारंभ होने से 10 गांव के ग्रामीणों राहत की सांस ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811