मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित ग्राम बरजोरपुर के पास ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों में मजदूरी के पैसों लेकर आपस में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
दीवानगंज चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलीप यादव ने बताया कि बरजोर पुर गांव में ईट भट्टों पर काम करने वाले संतोष और नवल के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर झगड़ा हो रहा था दोनों ही आपस मे साले जीजा लगते हैं। आपस में लड़ते देख संतोष की बहन ज्योति बीच बचाव करने आ गई। इतने में संतोष के साले नवल सिंह पिता खुमान सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी विदिशा ने ज्योति आदिवासी पिता ज्वाला प्रसाद आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी मुक्ता पुर के साथ डंडे से मारपीट कर दी। जिससे ज्योति के सर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसका सांची अस्पताल में इलाज कराया गया है। वही फरियादी की रिपोर्ट पर दीवानगंज पुलिस न नवल सिंह पिता खुमान सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी विदिशा के विरुद्ध धारा 296,115(२), 351 का केस दर्ज किया है।