मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव हिनोतिया में एक चोर ने तोरण सिंह पिता दौलत सिंह पाल ग्राम हिनोतिया के घर से खाद की बोरिया चोरी करते रंगो हाथ पकड़ाया है।

दीवानगंज चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी , प्रधान आरक्षक दिलीप यादव ने बताया कि बुधवार रात को तोरण सिंह पाल पिता दौलत सिंह पाल के घर के आंगन में रखी हुई खाद की बोरी चोरी करते हुए करण सिंह पिता नारायण सिंह मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी ईंट खेड़ी जिला भोपाल को पड़ा है।

तोरण सिंह ने बताया कि बड़ी मुश्किल से खाद मिल रहा है। उसको लाकर मैंने अपने घर के आंगन में रखा था। बुधवार रात को आंगन में रखी खाद की बोरी यूरिया की चोरी करते हुए स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 04 केजी 0221 को ले जाते हुए देखा तो मैंने शोर मचाया शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए और चोर को घेर कर ग्रामीणों ने पकड़ कर दीवानगंज पुलिस के हवाले कर दिया। दीवानगंज पुलिस ने चोर को पड़कर चोरी का मामला दर्ज किया है।