Let’s travel together.

साढे तीन किलोमीटर की सड़क पर ठेकेदार ने किया काम चालू दो दिन पहले ही खबर हुई थी प्रकाशित

0 132

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवान गंज से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा तक लगभग 3.6 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बत्तर होती जा रही थी इसकी खबर दो दिन पहले मंगलवार को एमपी टुडे ने मुख्य रूप से प्रकाशित की गई थी खबर के प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही ठेकेदार द्वारा सड़क पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बता दे की दीवानगंज ,अंबाडी , सेमरा सहित कई आसपास के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों का मार्ग से आना जाना होता है। दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे के आसपास चार फैक्ट्री है इन पर काम करने वाले व्यक्ति इसी सड़क से रात दिन गुजरते रहते हैं। दीवानगंज रेलवे स्टेशन का सामान भी इसी रोड पर वाहनों द्वारा लाया ले जाया करता है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए थे कि सड़क कम दिखती थी और गड्ढे ज्यादा दिखते थे।


इस सड़क निर्माण कार्य सन 2007 से चालू हुआ था जो कि 4 साल बाद 2011 में बनकर तैयार हुई थी। इसके बाद इस सड़क का पेजवर्ग के नाम पर खानापूर्ति होती आ रही थी। हर पांच साल में ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत ठेका लिया जाता था। अगस्त महीने में नए ठेकेदार सत्येंद्र गुर्जर द्वारा रोड की मरम्मत का ठेका लिया गया है। नए ठेकेदार द्वारा रोड पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है l रोड पर काम चालू होने से दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सभी ग्राम वासियों ने एमपी टुडे का आभार व्यक्त किया है उसके कारण रोड पर काम चालू हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811