Let’s travel together.

मप्र चुनाव : पंचायत आरक्षण के लिए पहली अधिसूचना आज, 25 मई तक रिजर्वेशन

0 197

भोपाल । सुप्रीम कोर्ट से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण की मोहर लगने के बाद से राज्य में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव कराने की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में पहले पंचायत चुनाव और उसके बाद नगरीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के अधिकरियों के के बीच गुरुवार को चुनावों के सफल आयोजन के लिए बैठक भी की गई थी। राज्य सरकार ने तीन स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों का आरक्षण तय करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आरक्षण की जानकारी शुक्रवार को जारी की जाएगी। आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई तक पूरी करनी होगी। इसके साथ ही सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय करने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा में रहकर ओबीसी वर्ग के लिए सीट आरक्षित करनी होगी और सबसे पहले एससी-एसटी का आरक्षण तय होगा। आपको बता दे, चुनावों में देरी की वजह सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण को लेकर चल रही सुनवाई रही, लेकिन आखिरकार शीर्ष कोर्ट ने बुधवार को मध्य प्रदेश को स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण प्रदान करने की अनुमति दी, पिछले साल डेटा की कमी के कारण कोटा को निलंबित करने वाले पहले के आदेश को संशोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811