Let’s travel together.

11 केवी की लाइन से झुलसे दो युवकों में से एक की अस्पताल में मौत तो दूसरे का चल रहा है किया

0 982

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गुरुवार को दो युवक करंट की चपेट में आ गए थे जिससे एक गंभीर रूप से घायल है तो दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बैरखेड़ी चौराहा पर रहने वाले सचिन साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी करेला हाल निवास बेरखेड़ी चौराहा और जितेंद्र सेन पिता संतोष सेन उम्र 23 वर्ष निवासी बेरखेड़ी चौराहे अपने पिकअप वाहन से अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी लेकर टैगरा शांति धाम पहुंचे थे तभी ऊपर से गुजरे 11 केवी लाइन की चपेट में पिकअप वाहन आ गया था ।जिससे पिकअप वाहन सहित सचिन साहू और जितेंद्र सेन भी करंट की चपेट में आने से झुलज गए थे। दोनों घायल युवकों को भोपाल के बंसल अस्पताल ले जाया गया था जहां सचिन साहू और जितेंद्र सेन का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सचिन साहू की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते से ही क्षेत्र में शोक कि लहर दौड़ गई।


सचिन के भाई नितेश साहू, और सचिन साहू के दोस्त सुमित साहू ने बताया कि सचिन साहू धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था। क्षेत्र में कोई भी धार्मिक कार्यक्रम होता था तो सबसे आगे आकर खड़ा हो जाता था। कुछ दिन पहले ही बरखेड़ी चौराहे पर मंदिर का निर्माण हुआ था उसमें भी सबसे आगे आकर सारे कार्यक्रम करवाए थे। घर का पूरा कारोबार भी सचिन ही संभाल रहा था। सचिन सहित राधेश्याम साहू के तीन पुत्र एक पुत्री है। एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। पिताजी सचिन की शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। जिसमें से सचिन मंजिला पुत्र था। जिसकी आकस्मिक मौत से दादा ,दादी, मम्मी, पापा,भाई सहित पूरा घर के परिजन दुखी हैं। शुक्रवार को पीएम होने के उपरांत शव को बेरखेड़ी चौराहे लाया गया जहां पर अंतिम संस्कार किया गया।

इनका कहना हे –
11 कवि की लाइन से गुरुवार को दो युवक झुलज गए थे जिनमें से सचिन साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। भोपाल में जीरो पर कयामी की गई है। भोपाल से केस डायरी आने के बाद आगे की जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |     जिले में पराली प्रबंधन हपराली जलाने से होने वाले नुकसान को रोकने वैकल्पिक उपाय अपनाने का कलेक्टर ने किया आव्हान     |     पत्नी से तलाक मांगने पर पति पर जानलेवा हमला, गले पर किए वार     |     सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पाइपों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी     |     शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले     |     जिला अस्पताल में एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता, व्हीलचेयर न मिलने पर हंगामा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811