Let’s travel together.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ

0 62

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, बालमपुर, देहरी, संग्रामपुर, कयामपुर, गीदगढ़, मुस्काबाद, सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में सोमवार से कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की हलचल देखने को मिली और छात्र-छात्राएं समय पर स्कूल पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिक्षकों की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
परीक्षा शुरू होने से विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी दिखाई दी, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। आगामी दिनों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 3 व 4 की परीक्षा 9 मार्च से 17 मार्च, और कक्षा 6 व 7 की परीक्षा 9 से 14 मार्च तक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811