Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर में डॉ. गौर की प्रतिमा का किया अनावरण

0 105

अपने लिए तो सब जीते हैं, दूसरों के लिए जो जिए वही महापुरुष है – उप मुख्यमंत्री डॉ. शुक्ल

सागर।उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि डॉ. हरिसिंह गौर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज, जब पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, ऐसे समय में डॉ. गौर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए जिए, वही सच्चे अर्थों में महापुरुष होता है।” डॉ. गौर का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। वे ज्ञान, कर्म और भक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति विश्वविद्यालय की स्थापना में लगा दी, जिसका लाभ न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश को मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा, “सागर में भगवान के बाद यदि किसी की पूजा होती है तो वह डॉ. हरिसिंह गौर की।” उन्होंने समाज को शिक्षा के माध्यम से प्रकाश प्रदान किया। उनका जीवन और योगदान सदा आदर और सम्मान के योग्य है। उप मुख्यमंत्री ने सागर के शनि मंदिर चौराहे पर डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा का अनावरण किया।

डॉ. गौर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिये जन-अभियान होगा प्रारंभ – मंत्री श्री राजपूत

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न से सम्मानित के लिए जनमानस और प्रबुद्धजनों की मंशानुरूप जन-अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. गौर की मूर्ति उनकी संघर्षशीलता और जनकल्याण में योगदान के प्रति सम्मान का प्रकटीकरण है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कभी पूरे भारत में चौथे स्थान पर था और आज भी अपनी प्रतिष्ठा को बनाए हुए है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, विधायक श्री प्रदीप लारिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811