Let’s travel together.

सतीश राठौर बने जनपरिषद के गुना चैप्टर के अध्यक्ष

0 176

 

 मित्रो प्रशांसको ने दी बधाई

शिवपुरी ।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने, जन परिषद के मालवा क्षेत्र के सह संयोजक श्री जितेन्द्र पुरोहित की अनुशंसा पर समाज सेवक एवं एडवोकेट सतीश राठौर को जन परिषद के गुना चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है । जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है । अगली कॉन्फ्रेंस वियतनाम में होगी । संस्था के इस समय पूरे देश में 260 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री राठौर के मनोनीत होने पर राठौर समाज गुना के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह,हरिओम राठौर, मेहरबान सिंह, ओमप्रकाश बंटी, ठेकेदार राजकुमार राठौर, सी. एस. ओ. शिवम राठौर, प्रेमनारायण (प्रेमी) , महेश राठौर, राकेश राठौर, सुधीर राठौर, नरेश राठौर, विजय सिंह, संजय राठौर, रामेंद्र, राजेश राठौर (विम्म पथोलॉजी), राम दयाल राठौर, होटल आनर्स सिद्धार्थ सोनी, प्रहलाद ओझा, राकेश जैन, ( सागर स्वीट्स एवं एल आई सी )एवं गुना के अन्य गण्यमान नागरिकों एवं श्री रमेश मिश्रा एडवोकेट शिवपुरी आदि ने बधाई दी है,/

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811