विनोद साहू बाड़ी रायसेन
नशामुक्ति अभियान के तहत
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर थाना बाड़ी नवागत एसडीओपी श्रीमति नीलम चौधरी व थाना प्रभारी राजेश तिवारी एवं लगभग छह दर्जन पुलिस जवानों के साथ बाड़ी की वार्ड क्रमांक 5 सिंधीकेंप में शाम चार बजे पुलिस बल ने छापा मार कार्यवाही की जिसमें एक दर्जन से अधिक कच्ची शराब बनाने वाले घरों पर एक साथ दबिश दी जिसमें लगभग दो हजार लीटर से अधिक लाहन व मशरुका व शराब बनाने की सामग्री को मौके पर नष्ट किया ।

स्मरण रहे कि सिंधीकेंप में जुआं, कच्ची शराब चोरी चकारी करने के लिए कुख्यात है। यह लोग प्रशासनिक कार्यवाही का एक जुटता के साथ विरोध में खड़े हो जाते हैं । इसलिए एसडीओपी श्रीमति नीलम चौधरी ने पर्याप्त पुलिस बल जिसमें भारकच्छकलां पुलिस टीम , व सुल्तानपुर पुलिस टीम के साथ कार्यवाही की जो सफल रही ।

नवागत एसडीओपी श्रीमति नीलम चौधरी की इस कार्यवाही से क्षेत्र के किसानों में हर्ष छा गया। क्योंकि शराब के साथ ही यह लोग खेतों में से मोटर ,पाइप व खड़ी फसल भी चोरी कर लेते हैं।