शैक्षिक गुणवत्ता एवं छात्र छात्राओं को सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता
– विधायक डा. प्रभुराम चौधरी छात्र छात्राओं के साइकिल वितरण में हुए शामिल
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
स्कूली छात्र छात्राओं को शैक्षिक गुणवत्ता के साथ पढ़ाई का माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा अधोसंरचनात्मक विकास कर भवन की उच्चतम सुविधाएं भी दी गई हैं। क्षेत्र भर को इसका लाभ मिल रहा है।

यह बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी ने तहसील के क़स्बा गढ़ी स्थित सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में साईकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां आयोजित में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें बांटी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चला रही हैं। सीएम राइज़ स्कूल एवं पीएम श्री स्कूल खोल कर अच्छी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं तथा लगातार कार्य कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि हमारे द्वारा ग़ैरतगंज में सीएम राइज स्कूल छात्राओं के लिए बनवाया गया है। गढ़ी में भी सीएम राइज स्कूल बनाया जाएगा। क्षेत्र भर में स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिगत अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। गढ़ी को शिक्षा स्वास्थ्य की अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया गया है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमन सक्सैना, जिला पंचायत सदस्य सोनू मीणा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, भगवान सिंह धाकड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां, उप सरपंच बृजेश जाटव नीरज चौरसिया, मोहन महेश्वरी, ऋषिराज कुशवाहा, हरिनारायण धाकड़,सरपंच वीर सिंह लोधी, रवि पटेल, राजू चौरसिया, यशवंत पटेल, सतीष जैन, नवाब कुरैशी छोटे, ओंकार कुशवाहा, विपिन जैन, एसडीएम पल्लवी वैध, थाना प्रभारी डीपी लोहिया,
रेंजर धीरज पांडे,नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, चौकी प्रभारी अमन धाकड़, नन्द किशोर अहिरवार, अभय सिंह गुर्जर, बृजमोहन जाटव,सहित स्कूल का स्टाफ छात्र छात्राएं मौजूद थे।