Let’s travel together.

दिव्यांग बच्चों के सबसे बड़े संरक्षक एवं मार्गदर्शक उनके माता-पिता – डॉ गोविंद सिंह

0 21

– जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजन अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

– भोपाल से आए विशेषज्ञों ने ऑटिज्म एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के मंगलम परिसर में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में क्षेत्रीय पुनर्वास केंद्र सीआरसी भोपाल के सहयोग से दिव्यांगजनों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलम के अध्यक्ष व पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह ने की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य दिव्यांगजन बोर्ड के सदस्य दीपक गोयल, विशिष्ट अतिथि के रूप सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक सुश्री नम्रता गुप्ता, विशेष वक्ता के रूप में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रंजीत गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन के अभिभावकों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे लीगल गार्जियनशिप, निरामय हेल्थ इंश्योरेंस योजना, यूडीआईडी कार्ड एवं अन्य योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सबसे बड़े संरक्षक एवं मार्गदर्शक उनके माता-पिता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना अत्यंत आवश्यक है तथा सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य दिलाएं। मुख्य अतिथि दीपक गोयल ने अभिभावकों के विचार सुने एवं आश्वासन दिया कि उनके सुझावों को शासन स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सीआरसी भोपाल से आईं विशेषज्ञ श्रीमती नीता सिंह द्वारा निरामय हेल्थ इंश्योरेंस योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मल्टीपल डिसेबिलिटी एवं मानसिक मंदता से ग्रसित दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य लाभ कैसे प्राप्त हो सकता है। विशेषज्ञ श्रीमती निम्मा ने ऑटिज्म एवं मानसिक रूप से विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष वक्ता के रूप में किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रंजीत गुप्ता ने बच्चों के कानूनी अधिकारों एवं लीगल गार्जियनशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 117 दिव्यांगजनों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के डॉ. दयाल सिंह राजपूत, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, संजय कसौटिया सहित मंगलम शिवपुरी के विकास जायसवाल, निसार खान, अनवर खान, मुकेश झा, संतोष यादव, जमादार यादव एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जयंती     |     रायसेन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती     |     पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |     दीवानगंज में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, गोसाई मोहल्ला से फिर मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच तेज     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-वापोली धाम से नंदी महाराज आए हैं, लाल बाबाजी ने भेजें हैं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811