Let’s travel together.

सीएम हेल्पलाईन में शिकायतें लंबित पाए जाने पर सहायक प्रबंधक, दन्त रोग चिकित्सक एवं सहायक ग्रेड-3 को कारण बताओ नोटिस जारी

0 86

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर जिला अस्पताल की कुल 457 शिकायतें लंबित हैं, जिसमें जेएसवाय एवं पीएसवाय की 428 शिकायतें लंबित हैं जबकि तकनीकी समस्या वाली शिकायतों के भुगतान हेतु शासन द्वारा राशि उपलब्ध कराये जाने के उपरांत भी भुगतान की कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके तहत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी के सहायक प्रबंधक, दन्त रोग चिकित्सक एवं सहायक ग्रेड-3 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उक्त स्थिति से स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा सी.एम.हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में ना ही आवेदक से सपंर्क किया जा रहा है और ना ही शिकायतों के निराकरण में रूचि ली जा रही है, जिसके फलस्वरूप जिला एवं विभाग की ग्रेडिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल शिवपुरी के सहायक प्रबंधक आशीष चौहान, दन्त रोग चिकित्सक एवं प्रभारी अधिकारी सी.एम. हेलपलाईन डॉ. हसन खान, सहायक ग्रेड-3 शिवम गुप्ता अपना उत्तर 03 दिवस में कार्यालय कलेक्टर शिवपुरी के समक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811