Let’s travel together.

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ का दो दिवसीय अधिवेशन लखनऊ में सम्पन्न

0 149

मध्य प्रदेश से विष्णु वर्मा बने राष्ट्रीय महामंत्री

भोपाल। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी दिनांक 8 एवं 9 जनवरी 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंडया, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एम पी सिंह, अखिल भारतीय मंत्री रविंद्र हिंमते, प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती संयुक्ता भाटिया महापौर लखनऊ सुरेश चंद्र तिवारी विधायक भाजपा उपस्थित रहे। बृजेश पाठक जी ने उद्बोधन में भारतीय मजदूर संघ की विशिष्ट कार्य शैली एवं कार्य श्रमिकों के बीच किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा देश में एकमात्र अनुशासित एवं सर्वोच्च संगठन भारतीय मजदूर संघ है जिसके कर्मचारियों के हितों में कार्य करने वाला राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ अपना विशिष्ट योगदान रखता है। अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण में पंड्या जी ने अधिवेशन में 13 राज्यों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अपने बौद्धिक में कहा की 2 छात्र परीक्षा दे रहे थे एक छात्र ने 70% प्रश्न जो उसे सरल लगे उन्हें छोड़कर 30% प्रश्न कठिन थे उन्हें पहले किया जबकि दूसरे छात्र ने 70% सर्व प्रश्न जो सरल थे उन्हें पहले हल करते हुए कठिन प्रश्नों को बाद हल किया जिससे उसके अंक हमें भी संगठन में शुभम कार्यों को पहले करते हुए कठिनाइयों पर ध्यान बाद में केंद्रित करना चाहिए जिससे हमारे संगठन मजबूत होता है।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में मध्य प्रदेश के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि भारत सरकार ने राजपत्र में धारा 44 में कुल परिलब्धियों का 50 प्रतिशत प्रदान करने का निर्देश जारी किया है जिसका समस्त राज्य सरकारों द्वारा पालन करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए जिसका अनुमोदन गुजरात के महामंत्री भरत भाई परमार ने किया।
राजस्थान के महामंत्री राकेश शर्मा द्वारा एक एक देश में समस्त राज्यों का समान पदों पर समान वेतनमान दिए जाने का प्रस्ताव रखा जिसमें उन्होंने केंद्र हो या पूरा हिंदुस्तान वेतन भत्ते एक समान का नारा लगाते हुए प्रस्तावित किया जिसका समर्थन अंडमान निकोबार के महामंत्री बीजू पिल्लई ने किया।
अधिवेशन के दूसरे दिवस निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह ने अखिल भारतीय मंत्री रविंद्र हिमते अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंडया जी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्वाचित अखिल भारतीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की घोषणा की जिसमें मध्य-प्रदेश के विष्णु वर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप इंगले जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा राष्ट्रीय संगठन मंत्री अश्विन सूर्यवंशी राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और संजय शर्मा राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचित पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडमिन, प्रदेश संगठन मंत्री नरेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना गुप्ता,प्रदेश मंत्री संजय चौधरी,जिला अध्यक्ष मंगला प्रसाद द्विवेदी, संभागीय उपाध्यक्ष रमेश सोनी, संभागीय उपाध्यक्ष रुकमणी भगत, कृष्णा चौहान , दीप सोनी ,अभिषेक नीलकंठ, हरीश जोशी, निशा प्रसाद, कुसुम ठाकाने, समस्त पदाधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सतलापुर शुक्रवार मार्केट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली      |     सिलवानी नगर में पंचकल्याणक महायज्ञ का आयोजन     |     अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811