Let’s travel together.

पीड़ित मानवता की सेवा तथा दीन दुखियों का सहारा बना रामकृष्ण सेवा संस्थान – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

0 128

विकृतियों से समाज को बचाना आवश्यक – उप मुख्यमंत्री
रामकृष्ण सेवा संस्थान रीवा का वार्षिक समारोह कार्यक्रम संपन्न

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा तथा दीन दुखियों का सहारा बना है रामकृष्ण सेवा संस्थान। ऐसे संस्थानों से जुड़कर मानवीय गुण जैसे करूणा, दया एवं परोपकार के भाव विकसित होते हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि ऐसे संस्थानों से जुड़े और भारत को विश्वगुरू बनाने में अपना योगदान दें।

रामकृष्ण सेवा संस्थान रीवा के वार्षिक समारोह कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के गौरव तथा यहाँ की संस्कृति व सनातन परंपरा को विश्वपटल पर प्रदर्शित किया था। स्वामी जी की भारत के विश्वगुरू बनने की भविष्यवाणी अब साकार होती दिख रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगतिशील राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर देश को तोड़ने वाली ताकतों से सावधान रहें। विकृतियों से समाज को बचाएं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि समृद्धि तो आए मगर विकृति न आए। इसके लिए ऐसे संस्थान ध्यान, आध्यात्म व अपनी संस्कृति की ओर ले जाने में सहायक होते हैं। उन्होंने नशा से दूर रहने के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के रामकृष्ण सेवा संस्थान को बड़ी उपलब्धि है हासिल हुई है। अब यह संस्थान वेल्लूर मठ से जुड़ गया है, जिसका लाभ संस्थान व इस क्षेत्र को मिलेगा। अब इसका विस्तार होगा तथा अधिक से अधिक लोग जुड़कर सेवाभाव से कार्य कर सकेंगे।

इस अवसर पर स्वामी गुणदानंद, स्वामी राघवेन्द्रानंद, स्वामी मंगलप्रदानंद तथा स्वामी पररूपानंद ने भी आशिर्वचन दिया। स्वामी आत्म श्रद्धानंद एवं स्वामी निर्विकल्पानंद जी महाराज ने रामकृष्ण संस्थान रीवा के सेवा कार्यों की प्रसंशा की। संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन प्राफेसर एनपी पाठक ने दिया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी, प्रोफेसर पीके सरकार, सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी, सुभाष श्रीवास्तव, डॉ पीके लखटकिया, सुब्रातमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संस्थान से जुड़े प्रबुद्धजन, समाजसेवी उपस्थित रहे। इस दौरान गरीबजनों को वस्त्र वितरण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811