18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2025 तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं युवा वर्ग ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है, उन युवा मतदाताओ से सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे भी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 142 सांची के पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के मतदान केंद्र क्रमांक 18 से नईम खान ओर मतदान केंद्र 19 में रामप्रसाद मालवीय दीवानगंज बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा ग्राम में मतदाताओं से संपर्क कर 01/01/2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे है। एवं मतदाताओं के नाम ,फोटो,मोबाइल नंबर,लिंग,आयु, में सुधार हेतु फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है।