Let’s travel together.

एकादशी के बाद बदला मौसम,ठंडक बढ़ी,मौसमी बीमारियां भी बढ़ी

0 73

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है इसके साथ ही अब गर्म कपडे भी बाहर निकलने लगे हैं ।इसके साथ ही मौसम के बदलते तेवरों से बीमारियों ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार मौसम के बदलते तेवरों से मौसम में ठंडक बढने लगी है तथा लोगो ने गर्म कपड़ों को निकालना शुरू कर दिया है शाम होते ही ठंड बढने से लोग अपने घरों की तरफ जल्दी आतुर दिखाई देने लगे हैं इसके साथ ही मौसम बदलते ही लोगों मैं बीमारियों ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं तथा इन दिनों घर घर में लोग बीमारी की चपेट में जकडने लगे हैं अस्पताल में तो मरीजों की भीडभाड दिखाई देती हैं तो निजी चिकत्सकों के यहां भी लोग अपनी बीमारियों से निजात पाने की कवायद में जुटे हुए हैं इन दिनों लोगों को सर्दी खांसी जुकाम बुखार जैसी बीमारियों की जकड़न मे जकडे दिखाई दे रहे हैं इस के साथ ही इन बीमारी के वायरस भी तेजी से फैल रहे है हर घर का एक सदस्य बीमारी की चपेट में जकड़ चुका है इसके साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ गया है गंदगी मे पैदा होने वाले मच्छर भी बीमारी फैलाने में पीछे नहीं दिखाई देते है पहले तो मच्छर मारने कीटनाशक दवाओं का छिडकाव हो जाता था जिससे मच्छर कम होते थे अब कीटनाशक दवाओं का टोटा पड गया हैजिससे मच्छर भी बीमारी फैलाने में पीछे नहीं दिखाई देते हैं इतना सब होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए है इन विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग न तो बीमारियों से बचाव न ही इन बीमारियों से सुरक्षित रहने कोई संदेश ही दे सका ।जिससे लोग अपने आप को इन बीमारियों से बचाव कर सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811